नई दिल्ली, मार्च 22 -- मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के साथ ही क्षेत्र में सैन्य हलचल तेज हो गई है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने अपनी सबसे आधुनिक और शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बी 'HMS एंसन' को अरब सागर में तैनात कर दिया है। टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस इस पनडुब्बी की मौजूदगी को ईरान के लिए एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 'डेली मेल' ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि HMS एंसन ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से अपनी यात्रा शुरू की थी। लगभग 5,500 मील की दूरी तय कर यह पनडुब्बी अब अरब सागर के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में पहुंच चुकी है। हालांकि, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस तैनाती पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।टॉमहॉक मिसाइलों की मारक क्षमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.