भड़का सूरज, उबल गए लोग
आजमगढ़, मई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा से पहले ही गर्मी सारे रिकार्ड ध्वस्त करने पर आमादा है। हीटवेव चलने से जिले में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजे ही धूप और तपन का असर दिखने लग रहा है। इसकी वजह से लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। सड़कों और बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी से आदमी के साथ पशु-पक्षियों की भी हालत बिगड़ जा रही है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी दर्ज की गई लेकिन गर्मी और तपन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रशासन ने हीटवेव के मद्देनजर तीन दिन पूर्व ही जिले में अलर्ट घोषित कर दिया था। सप्ताह भर से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.