रुडकी, फरवरी 27 -- झबरेड़ा, संवाददाता। आगामी होली पर्व और रमजान के पवित्र माह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में कस्बा व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी मौजूद रहे। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। इस पर क्षेत्राधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया, जो स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी। क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.