भड़काऊ बयान देने के आरोपी से जुड़े मदरसे पर लगाया ताला
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बारावफात के जुलूस के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार मौलाना मुजीब अजहर से जुड़े मदरसे पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, विभागीय टीम ने मदरसे में मौजूद एक कर्मचारी को नोटिस दिया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद मदरसे को सील किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 25 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रुद्रपुर में जुलूस निकाला गया था। जुलूस के समापन पर त्रिशूल चौक के पास आखिरी तकरीर आयोजित की गई थी। इसी दौरान दिए गए कथित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मौलाना मुजीब अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार, मौलाना मुजीब अजहर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.