शाहजहांपुर, जून 21 -- कलान। सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट और टिप्पणियां करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामला कलान क्षेत्र के रुकनपुर गांव से जुड़ा है। मोहनपुर कलुआपुर निवासी सुनील ने शिकायत में आरोप लगाया कि रामकुमार राठौर सोशल मीडिया के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सरकार, जाति और धर्म से जुड़े ऐसे पोस्ट और टिप्पणियां करते हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलने की आशंका रहती है। शिकायतकर्ता ने इसे सामाजिक सौहार्द के लिए नुकसानदेह बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- भड़काऊ पोस्ट के आरोप में जिला पंचायत सदस्य पर रिपोर्ट वहीं, रामकुमार राठौर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत द्वेष के चलते स...