भड़काऊ पोस्ट किया तो खैर नहीं, प्रदर्शन के बीच रडार पर सोशल मीडिया हैंडल्स; जंतर-मंतर के चारों ओर चक्रव्यूह
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर मचे घमासान के बीच दिल्ली पुलिस की साइबर विंग ने डिजिटल सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार किया है। रविवार सुबह से प्रस्तावित दोबारा जंतर-मंतर मार्च के ऐलान के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी दावों, भड़काऊ पोस्ट और फेक लोकेशन की बाढ़ को देखते हुए साइबर सेल ने 100 से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल्स को अपने रडार पर ले लिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी डिजिटल अफवाहबाज को बख्शा नहीं जाएगा। खुफिया सूचनाओं के मुताबिक, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर कई पुराने और असंबद्ध हिंसक वीडियो को आज के प्रदर्शन का बताकर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसका मकसद कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना और आम जनता के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.