बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। इंटरनेट मीडिया पर वैश्य समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में परसरामपुर थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपत्तिजनक पोस्ट वॉयरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों की संख्या में लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। चौरी ग्रामसभा के प्रधान आशीष गुप्ता ने बताया कि थानाक्षेत्र के हैदराबाद निवासी रामअचल यादव उर्फ मानव ने फेसबुक पर वैश्य समाज को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट किया। पोस्ट में समाज को कई अशोभनीय शब्दों से संबोधित किया। पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वॉयरल हुई तो लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज आक्रोशित लोग थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग ...