हल्द्वानी, जून 23 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर कर्णप्रयाग (चमोली) में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक व भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर सिख समाज ने गहरा रोष व्यक्त किया है।मंगलवार को सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) हल्द्वानी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें मांग की है कि कर्णप्रयाग प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कहा कि देवभूमि में सांप्रदायिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सीएम ...