रांची, जून 20 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने की। खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मांडर इंस्पेक्टर जय प्रकाश राणा ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट साझा न करने की अपील की। थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुर्हरम पर डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध: डीसी बैठक में विधायक प्रतिनिधि, उपप्रमुख, मु...