भठिया निवासी मूर्तिकार भास्कर ने लिया देहदान का संकल्प
मऊ, जून 14 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। सुभसा स्कल्पटर्स के अध्यक्ष एवं मूर्तिकला विशेषज्ञ भाष्कर विश्वकर्मा ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर को देहदान करने का संकल्प लिया है। इस संबंध में उन्होंने एम्स गोरखपुर के निदेशक के समक्ष लिखित सहमति एवं औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर दी है।मधुबन तहसील क्षेत्र के भठिया निवासी 35 वर्षीय भास्कर विश्वकर्मा पुत्र जयसिंह विश्वकर्मा का यह निर्णय चिकित्सा, शिक्षा, अनुसंधान तथा भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनके इस कदम को समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है। भास्कर विश्वकर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न जनहितक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.