गोपालगंज, मार्च 26 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के भठवां बाजार में आगामी 2 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7 बजे से शुरू होगा। आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि एवं शायर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें सीवान से सुनील कुमार तंग, यूपी के मऊ से डॉ. कमलेश राय, गोपालगंज के पंचदेवरी से संजय मिश्र संजय, गोरखपुर से डॉ. चेतना पांडेय, सीवान से डॉ. तृप्ति रक्षा एवं रायबरेली से नरकंकाल शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...