हमीरपुर, जून 20 -- मुस्करा। ईंट-भट्ठे से दस दिन पहले घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में तबीयत खराब होने के कारण परिजन सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महोबा जिले के खरेला थानाक्षेत्र के बसौठ गांव निवासी भरोसा कुशवाहा ने बताया कि वह पत्नी और दो बेटों के साथ इटावा के पास एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है। दस दिन पहले पूरा परिवार वापस गांव लौटा था। शुक्रवार रात उसके 27 वर्षीय बड़े बेटे कुंजबिहारी को उल्टियां होने लगीं। सुबह भी उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई तो परिजनों ने उसे ओआरएस का घोल पिलाया।

मौत के कारण परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ.शिवजी गुप्ता ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोष...