कौशाम्बी, मार्च 17 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के निहालपुर रोड स्थित एक ईंट-भट्टे पर मंगलवार को बाल श्रम अधिकारी नेहा यादव ने छापा मारा। इस दौरान उन्हें दो बच्चे मजदूरी करते मिले। मामले में उन्होंने ईंट-भट्ठा संचालक का चालान काटते हुए पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। जीटी रोड के गुलामीपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर बाल श्रम कराए जाने का मामला कई दिनों से सुर्खियों में चल रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए बाल श्रम अधिकारी ने मंगलवार को ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की। इस दौरान उन्हें दो बाल श्रमिक मौके पर ईंट लादते मिले। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए भट्टा संचालक का चालान काटा। इतना ही नहीं सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि बाल मजदूरी कानूनन अपराध है। चेतावनी दिया कि भविष्य में भी यदि इसकी पुनरावृत्ति पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोरतम विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.