गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुरादनगर में शिक्षकों ने गुरुवार को स्कूल चलो अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षकों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें शिक्षा का महत्व बताकर जागरुक किया। समझाने के बाद भट्ठे पर काम करने वाले चार बच्चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालय अमीरपुर गढ़ी मुरादनगर में कराया।प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अनुज त्यागी ने बताया अपने विद्यालय के आसपास और क्षेत्र में रहने वाले ऐसे बच्चों को चिन्हित कर विद्यालयों में दाखिला कराया जा रहा है, जो बच्चे पढ़ना चाहते है परंतु किसी कारणवश पढ़ नहीं पाते। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पास एक ईंट भट्ठा है, जिसमें लोग मजदूरी करते हैं और उनके बच्चे स्कूल जाने की उम्र में विद्यालय न जाकर माता पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.