बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गनेशपुर वार्ड नंबर आठ स्थित इटिया टोला में ईंट भट्ठे पर हादसा हो गया। कच्ची ईंट की दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इटिया टोला निवासी गंगाराम (50) पुत्र मूर्ति कुमार अपने क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। रोज की तरह वह काम पर गया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे काम के दौरान अचानक कच्ची ईंटों से बनी दीवार भरभराकर गिर गई। गंगाराम उसकी चपेट में आकर मलबे के नीचे दब गया। यह भी पढ़ें- टेटिया बंबर में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.