नई दिल्ली, जून 28 -- राजधानी दिल्ली के लोगों को शनिवार दिन में भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। उन्हें 40 डिग्री के तापमान में 51 डिग्री सेल्सियस जैसी तपिश महसूस हुई। देर शाम साढ़े 8 बजे भी गर्मी के चलते बेचैनी बनी रही। दिल्ली में आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह तक भीषण गर्मी का दौर समाप्त होने लगता है और बारिश की फुहारों से मौसम काफी हद तक आरामदायक हो जाता है। इस बार मॉनसून आने में अब भी सप्ताह भर से ज्यादा का समय लग सकता है। शनिवार को सुबह से ही पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। वैसे तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी, उमस और हवा की कम रफ्तार के चलते लोगों को 51 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई।आंधी बारिश देगी राहत मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच ...