जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश के आलोक में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ करवाई सख्त कर दी गई है। इस क्रम में जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर तकरीबन 1150 किलो जावा महुआ नष्ट किया और 23 लीटर महुआ शराब जप्त की। शराब के धंधे में लिप्त रहने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। इस संबंध में बुधवार को बताया गया है कि हुलासगंज थाने की पुलिस ने छापेमारी के क्रम में 17 लीटर महुआ शराब जब्त किया और एक महिला की गिरफ्तारी की। एक दिन पूर्व मंगलवार की देर रात तक जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाके में सर्च अभियान के दौरान ड्रम और जर्किनों में छुपाकर रखा हुआ 1150 किलो जावा महुआ पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.