आगरा, मार्च 18 -- चौरंगाहार गांव में शांतिभोज के लिए खोदी गई भट्ठी के धुएं से हमलावर हुई मधुमक्खी ने तीन बच्चियों को डंक मार दिए। कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। बाह के चौरंगाहार गांव में बुधवार को शांतिभोज के लिए पेड़ के नीचे भट्ठी खोदी गई थी। उस पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भट्ठी के धुएं से मधुमक्खी हमलावर हो गई। वहां पर मौजूद तीन बच्चियां अनन्या (8), जूली (14) और अर्पिता (15) से मधुमक्खी चिपट गई। मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ देर में धुआं बंद होने के बाद ही मधुमक्खी शांत हुई। मधुमक्खी ने तीनों बच्चियों को शरीर पर कई जगह डंक मारे। तीनों बच्चियों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.