भट्ठी की तरह तपा मुरादाबाद, 47 डिग्री जितनी गर्मी का एहसास
मुरादाबाद, मई 20 -- पूर्वान्ह से ही चिलचिलाती धूप और झुलसाती गर्म हवा के थपेड़ों ने मुरादाबाद के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बुधवार को दिन के समय मुरादाबाद भट्ठी की तरह तपता महसूस हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन, इतने तापमान में 47 डिग्री जितनी गर्मी का लोगों को एहसास हुआ। सुबह के समय पुरवा हवा चलने के बाद पूर्वाह्न हवा की दिशा बदलते ही झुलसा देने वाली गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। पश्चिम दिशा से चल रही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। आसमान से अंगारे बरसाने की शक्ल में पड़ी गर्मी का असर शहर में कई जगह दोपहर के समय सन्नाटा पसरे होने के रूप में दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने का असर देर शाम तक रहा। शाम को भी हवा काफी गर्म महसूस हुई। रात का न्यूनतम तापमान 27 डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.