बुलंदशहर, जून 12 -- कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोटिंग चौकी क्षेत्र के गांव रामपुर में भट्ठा संचालक से कुछ लोगों ने तमंचा दिखाकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुर्जा जंक्शन निवासी तरुण चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका ईंट भट्ठा गांव रामपुर के पास है। जहां उनकी जेसीबी मशीन लेवलिंग का कार्य कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए। उन्होंने मशीन की चाबी छीन ली। जिस पर मशीन चालक ने उन्हें फोन कर सूचित किया। तरुण चौधरी ने मौके पर पहुंचकर चाबी मांगी। यह भी पढ़ें- भट्ठा संचालक से मांगी दस लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद आरोपी चाबी फेंककर ...