कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के हैदरापुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के पुत्र ने सोमवार देर रात झोपड़ी के अंदर लगे बांस में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम लोहारी थाना विवांर जिला हमीरपुर का रहने वाला बीस वर्षीय सलमान कहीं बाहर प्राइवेट नौकरी करता था। जबकि उसके पिता इसरार बरौर थाना क्षेत्र के हैदरापुर गांव के पास एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। इसके साथ ही वह परिवार के साथ भट्ठे पर बनी एक झोपड़ी में परिवार के साथ रह रहा है। तीन दिन पहले सलमान अपने पिता के पास हैछरापुर भट्ठे पर आया था। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे सलमान ने झोपड़ी के अंदर लगे बांस में फांसी लगा ...