भट्ठा मैनेजर और चौकीदार से मारपीट में तीन पर केस
मिर्जापुर, मई 22 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गाँव में बुधवार ईंट भट्ठा मैनेजर व चौकीदार से मारपीट, जातिसूचक गाली तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी मालिक व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित गौरा गांव निवासी ईंट भट्ठा मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन से काम करने का हिसाब मांगने आए लोगों ने लात घूसों और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे गौरा गाँव निवासी चौकीदार रामचन्दर सरोज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- सांड़ के हमले से वृद्ध जख्मी, वाराणसी रेफर मारपीट करने के बाद मनबढ़ मौके से भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.