गोरखपुर, मई 18 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोसाईपुर स्थित जायसवाल ब्रिक्स फील्ड के संचालक राजेश जायसवाल से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 मई को भट्ठे पर जाते समय सोपरा गांव निवासी श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ पिंटू और उनके बेटे हर्ष ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट, दो लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...