लखनऊ, मार्च 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के भदेसुवा के दर्जनों मजदूर सोमवार को कोतवाली पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि कुछ लोगों ने एक मजदूर की पिटाई कर दी। आरोप है भट्ठा मालिक ने पिटाई करवाई है। मजदूरों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।सोमवार को करीब 25- 30 मजदूर कोतवाली पहुंचे। बताया कि बिलासपुर, छत्तीसगढ के रहने वाले हैं। एक मजदूर शनी जो बाल कटवाने गया था उसकी कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। अन्य मजदूर पहुंचे तो उन लोगों ने पत्थर फेंकने लगे जिससे दो साल के मासूम लव को लग गया। इसके बाद मजदूर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने भट्ठा मालिक को बुलाया, जहां मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.