बाराबंकी, अप्रैल 13 -- बाराबंकी। लोनीकटरा थाना के एक भट्टा मालिक ने अपने यहां श्रमिकों को बंधक बनाया है। साथ ही उन्हें हत्या की धमकी भी दी जा रही है। सीतापुर निवासी एक व्यक्ति ने इस मामले में श्रमायुक्त कानपुर से शिकायत की है। सीतापुर जिला के थाना लहरपुर के गांव गनेशपुर नेवादा निवासी अंबिका ने श्रमायुक्त जीटी रोड कानपुर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र मुकेश लोनीकटरा थाना के एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। उसके तीन ट्रैक्टर बुग्गी सहित, दो बाइकें भी लगी थी। मुकेश छह माह से यहां काम कर रहा है। उसके परिवार रिश्ते के 25 लोग भी काम करते हैं। यह भी पढ़ें- भट्टा मालिक ने बनाया श्रमिकों को बंधक, दी जा रही धमकी आरोप है कि भट्टा मालिक व उनके कर्मचारी उनके बेटे को जाति सूचक गालियां देते हैं। भट्ठे में ही सभी की हत्या की धमकी दे रहे हैं। सभी श्...