देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को भट्ठा मालिकों की ईंट निर्माता समिति कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें भट्ठा संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भट्ठा संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महेन्द्र यादव का पूरा जीवन पूरी तरह समाज के लिए समर्पित रहा। सदर ब्लॉक के चार बार ब्लॉक प्रमुख रहने के साथ ही वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े थे। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गो के लोगों की मदद की तथा उनके उत्थान के लिए कार्य किया। वे जीवन के अंतिम समय तक समाजिक रूप से सक्रिय रहे। विधान परिषद सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्ल...