पूर्णिया, फरवरी 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भट्ठा मध्य विद्यालय बंगला में एनबीसीसी के स्वतंत्र निदेशक सीए राजीव कुमार द्वारा कंप्यूटर भवन सह स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। यह भवन एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीए राजीव कुमार ने कहा कि बच्चों को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और वे डिजिटल युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे। उन्होंने कहा कि एनबीसीसी का उद्देश्य सिर्फ भवन निर्माण नहीं, बल्कि समाज के विकास में योगदान देना है। इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार ने कहा कि एनबीसीसी बधाई के पात्र हैं जिसके द्वारा बिहार के एक पिछड़े जिले के स्कूल को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई ...