प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- ईंट भट्ठे पर काम करने वाला युवक बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद बाहर निकला और पेड़ से फांसी लगा ली। इससे उसकी जान बच गई लेकिन डाल टूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर अठेहा स्थित लालता प्रसाद का मां भवानी ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। लखीमपुर खीरी के ईशानगर निवासी चुन्नीलाल का 30 वर्षीय बेटा प्रदीप ईंट भट्ठे पर काम करता है। बुधवार को प्रदीप का पत्नी से रुपये को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज प्रदीप सुबह अपनी झुग्गी से निकलकर बाहर चला गया। शाम करीब तीन बजे बेर्रहा पुरवा कुशौली के पास एक पीपल के डाल में झंडी के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया। जिस डाल से लटका, वह टूट गई। इससे वह नीचे गिरकर अचेत हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.