बिहारशरीफ, सितम्बर 23 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। निलकंठ विगहा निवासी भट्ठा मजदूर सुरेंद्र मांझी की हत्या के विरोध में बुधवार को भाकपा माले के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया, जो के.वी. चौक पर सभा में तब्दील हुआ। जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी देने की मांग की। राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...