हरदोई, अप्रैल 1 -- अतरौली। ग्राम चत्तुरखेड़ा में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के ग्राम अलमापुर निवासी रज्जन रावत ईंट भट्ठे पर सीजनल मजदूरी करता था। बुधवार सुबह जलालपुर के सामने एक पेड़ पर उसकी शर्ट के सहारे शव लटका मिला। बताया गया कि मृतक पिछले करीब पांच महीने से चत्तुरखेड़ा स्थित भट्ठे पर रहकर काम कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.