भट्ठा मजदूरों पर जानलेवा हमला किया
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- बुढ़ाना। परासौली भट्ठे पर हुए विवाद में दो भाइयों पर हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। फुगाना थाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी रुकसाना पत्नी दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र आस मोहम्मद व मुनाफिक परासौली भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। जहां ईंटों को लेकर बबलू पुत्र इस्लाम से कहा सुनी हो गई। उस समय बबलू वहां से अपने घर चला गया और कुछ समय बाद अपने भाई इकलाख, अबरार, पत्नी संजीदा व रिश्तेदार को साथ लेकर आया। जिन्होंने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से आस मोहम्मद व मुनाफिक पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.