भट्ठा कर्मचारियों ने दौड़ाया, इसलिए गई जान
इटावा औरैया, जून 1 -- इटावा। कृपालपुर गांव में मिट्टी खनन के गहरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि भट्ठा कर्मचारियों ने बच्चों को दौड़ाया, इसी कारण यह घटना हुई। वहीं, भट्ठा प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के लकड़ियां उठाने की शिकायत पहले से मिल रही थी, जिसके चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और बच्चों को समझाकर वापस भेज दिया गया था। घटना में जान गंवाने वाले आठ वर्षीय प्रांशु और 10 वर्षीय मनीषा के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजन घटना के लिए भट्ठा कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। प्रांशु की मां प्रीति देवी ने बताया कि उनका बेटा परिवार का इकलौता पुत्र था। सोमवार दोपहर वह अपनी चचेरी बहन मनीषा के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद उसके डूबने की सूचना मिली। मनीषा की मां पिंकी देवी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.