हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को विकासखंड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने जहां केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी, वहीं विधायक बंशीधर भगत ने लोगों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपनी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को मौके पर ही लाभान्वित किया। शिविर के दौरान कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि पंचायती राज विभाग ने परिवार...