कन्नौज, मई 10 -- शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने लालकपुर स्थित ईंट भट्टे पर पहुंचकर विशेष नामांकन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले परिवारों से संपर्क कर 6 बच्चों का नवीन नामांकन कराया। प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने अभिभावकों को शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें, ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। ब...