जयपुर, मई 24 -- Rajasthan Weather Imd Update: राजस्थान भट्टी की तरह तप रहा है। जैसलमेर, फलौदी, अलवर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बाड़मेड़, बीकानेर जैसे इलाकों का हाल बेहद खराब है। यहां तापमान या तो 45 डिग्री पार कर गया है, या फिर पहुंचने की कगार पर है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में जहां-तहां बीते 24 घंटे के अंदर हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है। लेकिन हीट वेव, गर्म रातें और धूल भरी गर्म हवाओं ने राजस्थान को गर्म भट्टी में तब्दील कर रखा है, जहां हल्की-फुल्की बारिश का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है। अब समझिए आने वाले चार-पांच दिन कैसे रहेंगे? लाइव हिन्दुस्तान आपको बताएगा, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार हैं या ऐसे ही सूरज की तपिश में दिन-रात बिताने होंगे। साथ ही जानिए किन-किन इलाकों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।चलेगी भीष...