नई दिल्ली, मई 21 -- पूरा उत्तर भारत इस वक्त प्रचंड गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में है। आसमान से मानो आग बरस रही है और दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए अगले पांच दिनों तक भयंकर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी इन राज्यों में रहते हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए भारी पड़ सकते हैं।यूपी का बांदा बना सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को बांदा जिले में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। यह न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में सबसे अधिक तापमान रहा। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, यूपी के कई इलाकों में अभी हालात सुधरने वाले नहीं हैं। मौसम विभाग ने ...