इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इकदिल, संवाददाता। क्षेत्र में ईंट भट्टा संचालकों की लापरवाही के चलते सड़कों पर फैली गीली मिट्टी अब हादसों का कारण बनती जा रही है। रविवार दोपहर गांव रायपुरा निवासी हुकुम सिंह राजपूत का 18 वर्षीय पुत्र प्रशांत राजपूत बाइक से जोधपुरा चौराहे की ओर जा रहा था, तभी सड़क पर फैली कीचड़ में बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में संचालित भट्टों से निकलने वाली मिक्सर मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी सड़कों पर फैल रही है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद यह मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पहले भी फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। मानिकपुर मोड़ से इश्वरीपुर चौराहा, कांकरपुर-जोधपुरा मार्ग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.