शामली, मई 2 -- क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में स्थित बसंत भट्टा पर दो व्यक्ति व एक महिला द्वारा भट्टा मुनीम के साथ मारपीट कर घायल करने व जान से मारने क़ी धमक़ी देने का मामला सामने आया हैं। बनतीखेड़ा में स्थित बसंत भट्टे पर जसवीर नामक व्यक्ति मुनीम के तौर पर तैनात हैं, शुक्रवार क़ो नौशाद पुत्र ईसाक, व इरशाद पुत्र इशाक निवासी बनतीखेड़ा व एक महिला द्वारा उक्त भट्टे पर पहुंचकर मुनीम जसवीर के साथ मारपीट क़ी गई, आरोप हैं कि आरोपी द्वारा मारपीट के दौरान गाली गलौच व जान से मारने क़ी धमकी भीं दी गई हैं। तथा मारपीट के दौरान जसवीर मुनीम के पास जो रकम थी वो कहीं गुम हो गई हैं। भट्टा पर तैनात निकासी ठेकेदार नसीमअहमद पुत्र असमत अली निवासी बनतीखेड़ा द्वारा तीनो आरोपी के खिलाफ थाना बाबरी पर तहरीर देकर दो नामजद व अज्ञात महिला के खिलाफ कार्यवाही क़ी मांग क़ी गई हैं।

ह...