शामली, अप्रैल 2 -- शामली। भट्टा मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष कुलदीप कुड़ाना ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। ज्ञापन में भट्टा मजदूरों ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2025-26 के लिए न्यूनतम मजदूरी संबंधी शासनादेश लागू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। इसके साथ ही सभी भट्टों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।मजदूरों ने कहा कि सभी भट्टों पर शौचालय, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मजदूरों के लिए चिकित्सा सुविधा, लकड़ी की उपलब्धता तथा बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से कराई जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि भट्टा मजदूरों जैसे कुम्हार एवं अन्य श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए और मजदूरी में किसी भी प्...