भटौली पुल से आवागमन के लिए बनेगा बाईपास
मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने भटौली पक्का पुल से देवापुर गांव के पास एनएच-35 से प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए शुक्रवार को किसानों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान प्रभावित गांवों के किसानों ने भूमि क्रय के संबंध में सहमति जताई। कहाकि शासनादेश के मुताबिक भूमि के अधिग्रहण कर धनराशि मिलना चाहिए। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनको भूमि का सरकारी दर के अनुसार भुगतान कराया जाएगा। इसकी चिंता वे कदापि न करें। प्रशासन किसानों को किसी भी तरह की क्षति नहीं होने देगा। शासन से भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजे की धनराशि मिल गयी है। भूमि के अधिग्रहण से पहले भुगतान किया जाएगा। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुल्लहपुर, भुईली पांडेय, भुईली दूबे, माधोपुर, शिवमऊ, बेदौली खुर्द और जौसरा गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.