हाजीपुर, जनवरी 4 -- गोरौल । संवाद सूत्र प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया की भूमि रजिस्ट्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। विद्यालय में तालाबंदी के कारण शिक्षकों को भीषण ठंड में सड़क पर ही समय बिताना पड़ा। ठंढ के बीच महिला शिक्षकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण भी स्कूल गेट पर लगातार दूसरे दिन भी डटे रहे। विद्यालय की भूमि रजिस्ट्री में हो रही लगातार देरी ने एक बार फिर सुशासन सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 20 अक्टूबर 2024 से उनकी एकमात्र मांग रही है कि लगभग 65 वर्ष पुराने इस सरकारी विद्यालय की जमीन सरकार के नाम पर रजिस्ट्री कर ली जाए। जमीनदाता और ग्रामीण लगातार गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं। इस पूरे प्रकरण पर ग्रामीणों के बीच चर्चा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.