हाजीपुर, अप्रैल 12 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौलिया में साथियां सेवा संस्थान के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होगी। जिसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया गया कि इस वर्ष 15 जोड़ों विवाह के परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह शादी बिल्कुल दहेज मुक्त हो रही है। संस्था के सचिव ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से सांथिया सेवा संस्थान के द्वारा कमजोर व गरीब वर्ग के बेटा और बेटियों को शादी कराई जाती है। शादी के दौरान उपहार स्वरूप उसके जरुरत की सामग्री भी संस्था के द्वारा ही दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.