मऊ, मार्च 3 -- मऊ, संवाददाता। फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटिया में जल जीवन मिशन के तहत गांव के 1471 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए 2023 में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरु हुआ था। लगभग दो साल बीतने के बाद भी अभी तक केवल बोरिंग के साथ पंप घर और बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य कराया जा सका है। वहीं गांव में लोगों के घरों तक कनेक्शन देने के लिए अभी तक पाईप लाईन नहीं बिछाई जा सकी है। साथ ही ओवरहेड टैंक का निर्माण भी नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को शुरु हो रहे गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल के लिए इस बार भी परेशान होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अधूरे काम को पूरा कराए जाने की मांग किया है। केन्द्र और प्रदेश सरकार ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए लाख...