भटहां टिकुलिया से 70 ली. शराब बरामद
मोतिहारी, जून 3 -- सुगौली। सुगौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के भटहां टिकुलिया गांव से 69.9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भटहां टिकुलिया गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 300 एमएल की 233 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 69.9 लीटर बताई गई है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- भटहां टिकुलिया से 70 ली. शराब बरामद उन्होंने कहा कि बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.