गोरखपुर, जनवरी 30 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद भटहट-बासस्थान निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे शुक्रवार सुबह 11:40 बजे तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरते समय लोगों ने देखा और शोर मचाया तो लोग वहां से दूर हो गए । बड़हरिया गांव के पास नाली की खुदाई करते समय मकान जमींदोज हो गया। राजस्व विभाग व पीडब्ल्यूडी जांच पड़ताल कर आर्थिक नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। बड़हरिया निवासी शहाबुद्दीन का तीन मंजिला मकान सड़क के किनारे था। फोरलेन सड़क में मकान का कुछ हिस्सा पड़ गया था। पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हित किये जाने के बाद मकान तोड़ कर हटा लिया गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मकान से सटाकर नाली बनाने के लिए खुदाई करायी जा रही थी। लोगों का कहना है कि संयोग अच्छा था कि नाली खुदाई से पहले ही मकान खाली करके लोग गांव में स्थित दूसरे मकान में चले गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.