भटसिमर के महेंद्र राम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
मधुबनी, अगस्त 14 -- मधुबनी। जिले के भटसिमर निवासी कलाकार महेंद्र राम को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया है । महेंद्र लंबे समय से कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रसनचौकी में अपनी प्रतिभा, निरंतर साधना और समर्पण के बल पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्र में इनकी पहचान रही है । संगीत नाटक अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना उनकी कला यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मान से मधुबनी की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह भी पढ़ें- बिहार की इन 3 हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.