इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- उदी। बढ़पुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरा में कार्यरत शिक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी के चार वीडियो कर्मयोगी एप पर लाइव किए गए हैं। इन वीडियो के माध्यम से कर्मचारियों में तनाव प्रबंधन, सृजनात्मक चिंतन, निर्णय लेने का कौशल और संप्रेषण कौशल विकसित किया जा सकेगा। ये सभी कौशल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुरा वीरेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने शिक्षक के इस योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है कि हमारे शिक्षक द्वारा तैयार किया गया कंटेंट राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित हो रहा है, जिससे कर्मचारी राष्ट्र के उत्थान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए और बेहतर रूप से तत्पर हो सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...