भटपुरा रसूलपुर की रात्रि चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
शाहजहांपुर, जून 14 -- जिले के प्रभारी मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शनिवार रात सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल का आयोजन केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" अभियान के तहत किया गया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात शिशुओं के अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया。 यह भी पढ़ें- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.