सीवान, मार्च 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कई दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैण्ट व भटनी रेल खण्ड पर स्थित देवरिया सदर व नूनखार स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के लिए ब्लाक दिया जाना है। इस कारण रूट के कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन व गंतव्य में परिवर्तन किया गया है। बताया गया है कि ट्रेन नंबर 55056 व 55055 गोरखपुर से चलकर छपरा को जाने वाली व छपरा से चलकर गोरखपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 11 व 12 मार्च को निरस्त रहेगी। वहीं, बरौनी से 11 व 12 मार्च को चलने वाली ट्रेन नंबर 02563 बरौनी से नई दिल्ली विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 11 व12 मार्च को चलने वाली ट्रेन नंबर 02569 दरभंग...