देवरिया, सितम्बर 24 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी उपनगर के जलपामाता मंदिर घाट पर बुधवार को एक किशोर छोटी गंडक नदी में डूब गया। आस पास के लोगों के शोर मचाने पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। कुछ युवक नदी में डूबे किशोर की तलाश में जुट गए। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है। भटनी क्षेत्र के बरसाथ निवासी धर्मेन्द्र दुकान चलाते हैं। उनका बेटा आदित्य (14) दुकान का सामान लेने भटनी आया था। जहां जलपामाता मंदिर घाट नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। घाट पर रखे गए कपडे से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। नदी में डूबने की खबर मिलते ही पिता घाट पर पहुंच गए। आस पास के युवक नदी में डूबे किशोर की तलाश में जुट गए। सूचना पहुंचे थानेदार जितेन्द्र सिंह ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.